ग्वालियर 04 जनवरी 2026 /भारतीय योग संस्थान* मध्य प्रदेश प्रांत ,ग्रेटर ग्वालियर के कोर कमेटी की आज प्रांतीय प्रधान श्री लक्ष्मण सिंह परिहार की अध्यक्षता में बैठकआयोजित की गई इसमें निर्णय लिया गया कि 21 जनवरी से 25 जनवरी तक संस्थान के प्रशिक्षकों के लिए पांच दिवसीय दक्षता शिविर लगाया जाएगा एवं 26 जनवरी 2026 की प्रात: 8.00 बजे सिंध विहार, कम्यूनिटी हाल में ग्रेटर ग्वालियर के सभी कार्यकर्ता एवं साधक गणतंत्र दिवस एवं बसंत उत्सव धूमधाम से मनाएंगे l इस शीत ऋतु में प्रात: काल योग साधना केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने पर भी चर्चा की गयी l
बैठक में समस्त प्रांतीय अधिकारीयों के साथ समस्त जिला प्रधान, जिला मंत्री भी बैठक में सम्मिलित हुए l
आज की बैठक में प्रांतीय अधिकारियों में श्री महेश अग्रवाल, श्री बालकृष्ण अग्रवाल, श्री रमेश अगीचा, श्री एस के गुप्ता एवं जिलाधिकारियों में श्री अनंत कुमार सरकार, श्री आनंद शुक्ला, श्री दिनेश शर्मा, श्री सुशील गुप्ता, श्री अरविंद बाजपेई, श्री विजय साद, श्री पवन गुप्ता श्रीमती रेखा गुप्ता, श्री के न राठौर, श्री राजेंद्र धनौलिया, श्री शीतल जैन आदि उपस्थित रहे।