Homeखेलभारत और श्रीलंका के बीच अंतिम टी 20 आज भारत करेगा सीरीज...

भारत और श्रीलंका के बीच अंतिम टी 20 आज भारत करेगा सीरीज पर कब्जे का प्रयास

: भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमें शुक्रवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में तीसरे और आखिरी टी-20 मैच के लिए आमने-सामने होंगी. गुवाहाटी में खेला गया पहला मैच बारिश और गीली पिच के कारण रद्द हो गया था जबकि इंदौर में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने एकतरफा जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. इस मैच को जीत मेजबान टीम साल की पहली सीरीज अपने नाम करने की कोशिश में होगी जबकि श्रीलंका बराबरी की इच्छा लेकर मैदान पर उतरेगी.

श्रीलंका को हर विभाग में दिक्कतें
भारत के लिए दूसरे मैच में जहां सब कुछ अच्छा रहा था वहीं श्रीलंका को हर विभाग में दिक्कतें आई थीं. भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया था जिसमें अहम भूमिका नवदीप सैनी और शार्दूल ठाकुर ने निभाई थी. दोनों ने मिलकर पांच विकेट लिए थे. इंदौर में उम्मीद थी कि वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह अपना जलवा दिखाएंगे. वह हालांकि मिला-जुला प्रदर्शन ही कर सके थे. बुमराह ने चार ओवर फेंके थे और 32 रन देकर एक विकेट लिया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments