नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में विशाल रैली आज, शामिल होंगे उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ग्वालियर। नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के समर्थन में जनजागरण मंच ग्वालियर द्वारा 11 जनवरी को विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अचलेश्वर मंदिर स्थित जीवायएमसी मैदान पर दोपहर 1 बजे जनसभा होगी, जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। सभा के उपरांत जीवायएमसी से रैली की शुरुआत होगी, जो महानगर में विभिन्न मांर्गों से निकलेगी। जिसमें हजारों की संख्या में प्रबुद्धजन, सामाजिक संगठनों से जुड़ेे लोग व आमजन शामिल होंगे।
RELATED ARTICLES