Homeप्रमुख खबरेंCAA के समर्थन में भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठियों का क्रम जारी

CAA के समर्थन में भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठियों का क्रम जारी

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही प्रबुद्धजन संगोष्ठियों का क्रम  आज भी जारी रहा। आज पूर्वमंत्री जयभान सिंह व नारायण सिंह ने क्रमशः हजीरा किलागेट और वार्ड 43 के अग्रसेन पार्क में आयोजित संगोष्ठियों को सम्बोधित किया।

 

 

– पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया

 

देश की सज्जन शक्ति को कट्टरपंथियों व दंगाइयों के विरुद्ध एक जुट होना पड़ेगा , नागिरकता संसोधन कानून की ओट में तुष्टिकरण की राजनीति करने बाले भय और भ्रम का माहौल बनाकर परस्पर घृणा पैदा करना चाहते हैं । पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने 11 जनवरी को जनजागरण रैली में नागरिकों से शामिल हौने का आव्हान करते हुये यह उदगार किलागेट व हजीरा क्षेत्र पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किये ।

बजरंगदल के पूर्व रास्ट्राय अध्यक्ष व पूर्व कैविनेट मंत्री श्री पवैया ने कहा कि देश की राजधानी की सड़कों पर जिन्ना बाली आजादी जैसे देशद्रोही नारों के मायने क्या हैं ? CAA की ओट में क्या यह देश तोड़ने बालों का गठवन्धन उपद्रवों की आग नहीं भड़का रहा है ? यह 370 , राममन्दिर और तीन तलाक जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर मात खाने बाले विरोधियों की मोदी सरकार के खिलाफ भड़ास है । धर्म के आधार पर भारत का विभाजन करने की दोषी काँग्रेस आज पाकिस्तान , बांग्लादेश में धार्मिक प्रताड़ना से प्राण बचाकर आने बाले कुछ हजार हिन्दू शरणार्थियों के खिलाफ सड़कों पर उतर रही है , मगर डेढ़ करोड़ घुसपैठियों के खिलाफ एक शब्द नहीं बोली । लखनऊ में दंगाइयों के घर सहानुभूति के आँसू बहाने बाली प्रियंका वाड्रा ननकाना साहब में पथराव और सिक्ख कन्या पर अत्याचार पर मौन क्यों हैं ? उन्होंने पूछा कि क्या हिन्दू का विरोध ही धर्मनिर्पेक्षता है ?

श्री पवैया ने कहा कि CAA का भारतीय मुसलमानों की नागरिकता से कोई सम्वन्ध नहीं , तव जामिया वि. वि. से लेकर अल्पसंख्यक वस्तियों में अफवाह की आग का षडयंत्र क्यों किया जारहा है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें संसद का कानून लागू करने के लिये बाध्य हैं । श्री पवैया ने काँग्रेस और वामपंथियों के गठवन्धन पर विश्वविद्यालयों में देशविरोधी वातावरण को हवा देने और हिंसा का वातावरण पैदा करने का आरोप लगाया ।

श्री पवैया ने कल 11 जनवरी को योगी आदित्यनाथ जी का उद्बोधन सुनने व जनजागरण रैली में सभी वर्गों के नागरिकों से शामिल हौने की अपील की ।

उपस्थित

विकाश गिरी , ब्रजमोहन शर्मा , अरविंद राय, कँवर मंगवानी , रेखा धोलाखंडी , राकेश खुराशिया , गजेंद्र रठोर , प्रयाग तोमर , दारा सिंह सेंगर, ओमप्रकाश शेखावत , अरुण कलश्रेष्ठ , हरीश यादव, महेश भदोरिया, संतोष शर्मा , संतोष भारतीय, रामू ज़दोन , दिनेश रावत, जय सिंह सोलंकी, जगराम कुशवाह , दायाराम पालआदि उपस्थित थे

वार्ड 43  प्रबुद्धजन संगोष्ठी

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह  ने कहा कि आज मोदीजी ने देश हित में अनेक कठोर फैसले लिए हैं।

हमारा मानना है कि राजनीति विकास आधारित होनी चाहिए, राजनीति संस्कृति आधारित होनी चाहिए, राजनीति में कथनी और करनी की एकरूपता होनी चाहिए और राजनीती सिर्फ वोट प्राप्त करने केलिए नहीं, बल्कि राजनीति देश को बढ़ाने के लिए और देश को आगे ले जाने के लिए होनी चाहिए।

 

जम्मू और कश्मीर से धारा 370 समाप्त करना, भारत और कश्मीर के बीच के अलगाव को समाप्त करना है, एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं होना चाहिए, इस विषय को लेकर भाजपा के सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्यामाप्रसाद मुख़र्जी जी ने कश्मीर की धरती पर अपने प्राणों का बलिदान दिया।

अगर जवाहरलाल नेहरू ने तुष्टिकरण करने के लिए धारा 370 को लागू नहीं किया होता तो आज देश में आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं होता।

सन 1953 से आज तक हम यह कहते रहे हैं “जहाँ हुए बलिदान मुख़र्जी, वह कश्मीर हमारा है, और जो कश्मीर हमारा है वह सारे का सारा है”। आज देश ने हमें बहुमत दिया और हमने धारा 370 को हटा दिया, भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में हमेशा एकरूपता रही है।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी गौरव वाजपेई  ने कार्यकम की आवश्यकता पर अपने विचार रखे, और आभार मण्डल मंत्री लता बक्षी जी ने किया, इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नीता सिंगल , कमला सोनी जी, मण्डल मंत्री रामकुमार सोनी  , वार्ड संयोजक देवेन्द्र सिसोदिया , अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तोशिम खान, bjym के वार्ड  अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, चित्रगुप्त अष्ठाना, राकेश मित्तल, श्याम अग्रवाल, गिरधारी रमैया , सुनील गर्ग जी, लोकेश शर्मा , राकेश श्रीवास्तव , महेंद्र मेहता , गिरार्ज अग्रवाल , प्रमेन्द्र शर्मा , अशोक सोनी , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

 

#CAA #IndiaSupportsCAA #CAAJanJagran

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments