Homeप्रमुख खबरेंCAA के समर्थन में ग्वालियर में निकली विशाल रैली,योगी ने किया सम्बोधित

CAA के समर्थन में ग्वालियर में निकली विशाल रैली,योगी ने किया सम्बोधित

ग्वालियर। नागरिकता संशोधन कानून CAA के समर्थन में शनिवार को मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक शहर ग्वालियर में विशाल रैली निकली ,रैली में हजारों की संख्या में तमाम संगठनों से जुड़े लोग हाथों में तिरंगा व भगवा पताकाएं लिए CAA के समर्थन में नारे लगा रहे थे । रैली की मुख्य बात यह रही की शहरवासियों ने बड़ी संख्या में घरों से बाहर आकर सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर CAA के समर्थन में रैली के साथ चल रहे लोगों का उत्साह वर्धन किया।
रैली की शुरूआत ग्वालियर के GYMC मैदान से हुई जहां उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच पर जहाँ पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर, सहित तमाम विशिष्ट जन मौजूद थे, इस अवसर पर विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कहा कि कांग्रेस सहित उसके सहयोगी दल व बामपंथी देश में आज नागरिकता संशोधन कानून को लेकर झूठे भ्रम फैलाने में लगे हैं। योगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकारें सीएए को लागू न करने की बात कहकर गणतंत्र को ही चेतावनी देने का कार्य कर रहीं हैं। 
उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीएए जाति और मजहब विरोधी नहीं है, यह कानून देश हित का ही कानून है। यह नागरिकता देने का कानून है न कि लेने का।
योगी ने देश प्रदेश की जनता से आव्हान किया कि वह नागरिकता कानून के महत्व को समझें उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करने केलिये सभी को आगे आना चाहिये। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CAA समर्थन रैली को रवाना किया शहर के मुख्यमार्गों से एक रैली भी निकाली ।मंच का संचालन डॉ नीतेश शर्मा ने किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments