Homeखेलभारत का ओलंपिक हॉकी में 44 साल बाद फाइनल में जाने का...

भारत का ओलंपिक हॉकी में 44 साल बाद फाइनल में जाने का सपना टूटा जर्मनी ने सेमीफाइनल में 3-2 से हराया

पेरिस ओलिंपिक के सेमीफाइनल में भारत ने हॉकी का सेमीफाइनल गंवा दिया है। टीम को जर्मनी ने 3-2 से हरा दिया। जर्मनी ने 54वें मिनट में गोल कर 3-2 की बढ़त बना ली। टीम से मार्को मिल्टकाऊ ने फील्ड गोल किया और बढ़त ली। यह बढ़त आखिरी तक कायम रही।

अब सेमीफाइनल जीतने वाली जर्मनी टीम का फाइनल में नीदरलैंड से मुकाबला होगा । नीदरलैंड ने पहले सेमीफाइनल में स्पेन को 4-0 से हराया।  सेमीफाइनल हारने वाली भारतीय टीम का  ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन से मुकाबला होगा।

भारत अगर आज जीत जाता तो 44 साल बाद ओलिंपिक हॉकी के फाइनल में पहुंचता लेकिन यह सपना टूट गया। इंडिया ने आखिरी फाइनल 1980 के मॉस्को ओलिंपिक में खेला था। इसी मैदान पर इंडिया ने पेरिस ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments