Homeप्रमुख खबरेंभारत के ओलंप‍िक अभ‍ियान को तगड़ा झटका विनेश फोगाट को पेर‍िस...

भारत के ओलंप‍िक अभ‍ियान को तगड़ा झटका विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित किया गया

विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित किया गया, ऐसे में भारत के ओलंप‍िक अभ‍ियान को तगड़ा झटका लगा है. सूत्रों ने आज बताया कि उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था. भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने कहा यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है. रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था. इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है.

विनेश फोगट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर उभरी  थी और इतिहास रच दिया था . वह गोल्ड मेडल जीतकर तीसरी व्यक्तिगत भारतीय एथलीट (अभ‍िनव बिंद्रा, नीरज चोपड़ा के अलावा) बनने से सिर्फ एक जीत दूर थी. फाइनल में उनका सामना यूएसए की एन सारा हिल्डेब्रांट से होना था. विनेश ने महिला कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग में सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर करने के बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को पछाड़कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. सेमीफाइनल में व‍िनेश फोगाट के सामने क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन (Yusneylys Guzman) 5-0 से हराया.था विनेश का फाइनल यानी गोल्ड मेडल मुकाबला बुधवार  आज 7 अगस्त को देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर होना था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments