Homeप्रमुख खबरेंभारत के रेसलर अमन सहरावत ने जेलिमखान को 11-0 से रगड़कर किया...

भारत के रेसलर अमन सहरावत ने जेलिमखान को 11-0 से रगड़कर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

भारत के रेसलर अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने गुरुवार को 57 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अल्बानिया के जेलिमखान एबकारोव को हराया. गुरुवार को ही भारत की अंशु मलिक भी मुकाबले में उतरीं. लेकिन उन्हें अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. अंशु मलिक को अमेरिका की हेलेन मेरॉलिस ने हराया.

अमन सहरावत ने क्वार्टर फाइनल में शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने शुरुआत से अटैक किया. दूसरी ओर, जेलिमखान एबकारोव डिफेंसिव नजर आए. अमन को एबकारोव की पैसिटिविटी का फायदा मिला और उन्हें एक अंक मिल गया. अमन ने इसके बाद दो अंक का दांव लगाया और 3-0 से आगे हो गए. अमन सहरावत पहले राउंड के बाद 3-0 से आगे रहेअमन सहरावत ने दूसरे राउंड में अटैक बढ़ाया और दूसरे ही मिनट में फितले दांव लगाया और एबकारोव को तीन बार घुमा दिया. इसी क्रम में अमन ने  अल्बानिया के पहलवान को एक बार उल्टा भी घुमाया. इस तरह उन्हें 8 अंक मिल गए. फितले दांव से 8 अंक मिलते ही अमन की लीड 11-0 हो गई. इसके बाद उन्हें उसे टेक्निकल सुपपीरियॉरिटी के तहत विजेता घोषित कर दिया गया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments