HomeBreakingभारत के शौर्य के सामने झुका डरपोक पाकिस्तान वीर अभिनंदन को करना...

भारत के शौर्य के सामने झुका डरपोक पाकिस्तान वीर अभिनंदन को करना पड़ा रिहा वतन वापसी

नई दिल्लीः देश के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वतन वापसी हो चुकी है और वो भारतीय समयानुसार रात्रि 9.25 बजे भारत लौट चुके हैं. पाकिस्तान की ओर से उन्हें भारत को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. इसके बाद तमाम प्रक्रिया और प्रोटोकॉल को पूरा करते हुए पाकिस्तान ने उन्हें भारत को सौंप दिया है.

दोपहर 11.30 बजे के बाद पाकिस्तान अथाॉरिटीज अभिनंदन को लेकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद से लाहौर के लिए रवाना हुए थे. लाहौर से उन्हें अटारी-वाघा बॉर्डर लाया गया. दोपहर से  ही उनका बेसब्री से इंतजार हो रहा था. अब विंग कमांडर अभिनंदन को सड़क के रास्ते पंजाब के अमृतसर एयर बेस ले जाया जाएगा और इसके बाद वहां से हवाई मार्ग के जरिए उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments