Homeदेशभारतीय शूरवीर अभिनंदन की रिहाई को लेकर पाकिस्तान की पैंतरेबाजी, कर रहा...

भारतीय शूरवीर अभिनंदन की रिहाई को लेकर पाकिस्तान की पैंतरेबाजी, कर रहा है देरी

Indian Air force Pilot Abhinandan Varthaman return from Pakistan :Wagha border live updates Abhinandan Varthaman first exclusive pictures: Dainik Bhaskar Hindi news

अमृतसर/ मिग-21 विमान क्रैश होने के बाद पाकिस्तान में बंदी बनाए गए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की स्वदेश वापसी को लेकर पाकिस्तान ने एकबार पुनः अपनी प्रदूषित मानसिकता का परिचय दिया है। उन्हें वाघा बॉर्डर के जरिए भारत वापसी करनी थी लेकिन निर्धारित समय से चार घण्टे से भी अधिक विलम्ब करने के बावजूद खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने अभिनंदन को भारत के हवाले नहीं किया है,सूत्रों का कहना है की वे  वाघा वॉर्डर  तो आ चुके हैं लेकिन पाकिस्तान द्वारा  फिलहाल उनकी मेडिकल जांच के बहाने उन्हें रोका हुआ है।

पूरा देश कर रहा है स्वागत

विंग कमांडर के स्वागत में यहां लोग ढोल-नगाड़े, पोस्टर और हार-फूल लेकर हजारों लोग पहुंचे। बता दें कि सोमवार को भारतीय सीमा में घुस आए पाकिस्तानी विमानों का पीछा करते हुए अभिनंदन अपने मिग-21 विमान से एलओसी के पार चले गए थे। इसी दौरान उनका विमान क्रैश हो गया था। जिसके बाद वे वहीं पर सेना की गिरफ्त में फंस गए थे। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी ओर से शांति के कदम के तौर पर अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा कर दिया जाएगा। इससे पहले भारत ने पाक से कहा था कि वह तत्काल और बिना शर्त अभिनंदन को रिहा करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments