Homeदेशभारत के सोशल मीडिया यूजर्स का पाकिस्तानियों को जवाब : भारत...

भारत के सोशल मीडिया यूजर्स का पाकिस्तानियों को जवाब : भारत से पानी लेना बंद कीजिए, उर्दू बोलना बंद कीजिए’

भारतीय सोशल मीडिया में पाकिस्तान के इस ट्रेंड का जवाब दिया जा रहा है.जिसमें तमाम पाकिस्तानी भारतीय #BoycottIndianProdcuts की आलोचना कर रहे हैं और  उनके बहिष्कार का आव्हान किया जा रहा है इधर भारत के लोगों द्वारा पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूज़र्स के ट्वीट का जवाब कुछ इस अंदाज में दिया जा रहा है।

अनिल पाटिल नाम के भारतीय ट्विटर यूज़र ने लिखा है, “अगर आप वाक़ई भारतीय सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं तो पहले उस पानी का बहिष्कार करिए जो भारत से पाकिस्तान में जाता है.

पाकिस्तान, भारतइमेजTWITTER

संध्या ने ट्वीट किया है, “कश्मीर हमारा है और कश्मीरी हमारे लोग हैं. अगर आप भारतीय सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं तो फिर उर्दू का भी बहिष्कार करिए क्योंकि ये भाषा भारत में जन्मी. हमारी उस ज़मीन को भी छोड़ दीजिए जो पाकिस्तान ने भारत से ली. आप लोग हमेशा भारत के बारे में ही बात क्यों करते रहते हैं? चिल करिए और पहले अपनी अर्थव्यवस्था बचाइए.”

पाकिस्तान, भारतइमेजTWITTER

Insta.rover नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, “जो पाकिस्तानी #BoycottIndianProducts ट्रेंड चला रहे हैं, उनसे बस इतना ही कहना है कि: इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता.”

जम्मू-कश्मीर को मिली संवैधानिक स्वायत्ता ख़त्म करने के मोदी सरकार के फ़ैसले पर पाकिस्तान ने शुरुआत से ही कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ख़ुद इस मुद्दे पर पाकिस्तान की संसद में भी बोल चुके हैं.

उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों से ये अपील भी की थी कि वो कश्मीर के लिए कम से कम आधे घंटे का वक़्त निकालें और भारत के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएं.

वहीं, भारतीय नेतृत्व का रुख़ भी पाकिस्तान के प्रति आक्रामक हुआ है. कुछ दिनों पहले भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक सभा में कहा था कि अगर अब पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ़ पीओके के मसले पर होगी.

अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान पर निशाना साधा है और जम्मू-कश्मीर में होने वाली हिंसा के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया है.

उन्होंने अपने ताज़ा ट्वीट में लिखा है, “जम्मू-कश्मीर में हिंसा हुई है. वहां की हिंसा को उकसावा और समर्थन पाकिस्तान से मिला है, जिसे दुनियाभर में आतंकवाद का प्रमुख हिमायती के रूप में जाना जाता है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments