Homeदेशभारत ने दी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को ...

भारत ने दी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson and Johnson) कंपनी की सिंगल डोज वैक्सीन (Single Dose Vaccine) को भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बात की जानकारी दी.

 

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया कि जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई है. यह वैक्सीन कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूत करेगी.

जान लें कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने भारत में सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए शुक्रवार को केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी.

टीकाकरण अभियान में आएगी तेजी

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के मुताबिक, भारत में सिंगल डोज वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिलना मील का पत्थर साबित होगा. इससे टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments