भारत ने मंगलवार को एशियन गेम्स में जापान को 3-0 से हराकर मेन्स बैडमिंटन टीम इवेंट के सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली. इस तरह भारत ने बैडमिंटन इवेंट में एक मेडल पक्का कर लिया है.
पहले सिंगल मुक़ाबले में लक्ष्य सेन ने कोदाई नाराओका को 11-21, 21-5, 21-19 से हराया.
निर्णायक मैच में वो पांच अंकों से पीछे चल रहे थे, लेकिन वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया.
इसके बाद सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी को सीधे गेम्स में 21-18, 24-22 से हराकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी.
आयुष शेट्टी ने कोकी वातानाबे को 21-10, 21-19 से हराकर भारत को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिलाई.