Homeदेशभारत में नहीं दिखाई देगा चन्द्रग्रहण, सूतक भी नहीं होगा मान्य

भारत में नहीं दिखाई देगा चन्द्रग्रहण, सूतक भी नहीं होगा मान्य

इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को लगेगा। यह ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा यानी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उपछाया चंद्र ग्रहण का असर न के बराबर होता है इसलिए ज्यादा बुरा प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन फिर भी सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। इस उपछाया चंद्रग्रहण को धनुर्धारी चंद्रग्रहण भी कहा जा रहा है।

क्या चंद्र ग्रहण का समय 
गुरु पूर्णिमा यानि 5 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण का प्रारंभ सुबह 08 बजकर 38 मिनट पर होगा। परमग्रास चन्द्र ग्रहण का समय 09 बजकर 59 पर होगा। ग्रहण का मोक्ष काल दिन में 11 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में देखा जाए तो इस चंद्र ग्रहण का कुल समय 02 घण्टा 43 मिनट 24 सेकेण्ड है।

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
5 जुलाई लगने वाला ये चंद्र ग्रहण अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप में दिखाई देगा। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और उसका सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा। सूतक के सारे नियम पूर्ण ग्रहण में माने जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments