Homeखेलभारत में होने वाले हॉकी विश्वकप को लेकर खिसियाया पाकिस्तान, बहिष्कार की...

भारत में होने वाले हॉकी विश्वकप को लेकर खिसियाया पाकिस्तान, बहिष्कार की दी धमकी

आतंकवाद के मामले पर भारत की कूटनीतिक चालों के सामने पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो चुके पाकिस्तान ने अब अपनी खिसियाट भारत में होने वाले हाकी  विश्व कप पर निकाली है। पाक  हॉकी फेडरेशन ने अगले साल भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप से पहले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने की धमकी दी है. पीएचएफ ने कहा है कि जब तक भारत हमारे खिलाड़ियों को बेहतर सुरक्षा और आसानी से वीजा उपलब्ध नहीं करवा देता जब तक हमारी टीम भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में नहीं खेलने जाएगी.
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष खालिद खोकर ने कहा कि पिछले साल भारत में खेले गए जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान उनके खिलाड़ियों को वीजा सम्बंधित कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. पीएचएफ के अध्यक्ष ने दावा किया कि इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग ने पिछले साल हमारी जूनियर हॉकी टीम को वीजा जारी करने से मना कर दिया था, जबकि हमने समय से इसके लिए आवेदन भी किया था.

पीएचएफ के अध्यक्ष ने कहा कि अगर हमारे खिलाड़ियों को एक बार फिर से उसी समस्या का सामना करना पड़ेगा, तो हमारी हॉकी टीम भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लेगी.
आपको बता दें कि अगले साल ओडिसा के भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 16 दिसंबर 2018 तक कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments