रमजान का महीना शुरू होते ही लोग बेसब्री से ईद का इंतजार करने लगते हैं। इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पाक माना गया है। इसके बाद आने वाली को ईद-उल-फितर के नाम से जाना जाता है। यह पर्व शव्वाल अर्ध चांद के दिखने पर निर्भर करता है। ईद-उल-फितर रमजान के महीने के अंत का भी प्रतीक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में ईद कब मनाई जाएगी।
भारत में ईद की तारीख इस बात पर निर्भर करती है कि सऊदी अरब में चांद कब दिखेगा। सऊदी अरब के एक दिन बाद भारत में ईद मनाई जाती है। हालांकि सऊदी अरब में 08 अप्रैल को चांद तो नहीं दिखा, लेकिन वहां 10 अप्रैल 2024, बुधवार के दिन ईद मनाने का फैसला ले लिया गया है। इसलिए भारत में इसके एक दिन बाद यानी 11 अप्रैल 2024, गुरुवार के दिन ईद का त्योहार मनाया जाएगा।