सहारनपुर में 2017 में हुई जातीय हिंसा के मुख्य आरोपी और भीम सेना के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण को सरकार ने रिहा कर दिया है। रावण को एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत जेल भेजा गया था। वह लगभग 16 महीने से जेल में बंद था। रावण को गुरुवार रात करीब 2:24 बजे जेल से रिहा किया गया। रावण की रिहाई के दौरान काफी समर्थक जेल के बाहर जमा रहे। जेल के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जेल से छूटते ही रावण ने सभा की और 2019 के चुनावों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया।
भीम सेना के रावण को रात 2.30 बजे किया रिहा छूटते ही भाजपा को सत्ता से हटाने का लिया संकल्प
RELATED ARTICLES