HomeBreakingभोपाल: घोषणा से पहले भाजपा की सदस्यता लेने कार्यालय पहुंची साध्वी प्रज्ञा

भोपाल: घोषणा से पहले भाजपा की सदस्यता लेने कार्यालय पहुंची साध्वी प्रज्ञा

भोपाल| लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश और देश के लिए सबसे चर्चित सीट बनी भोपाल लोकसभा से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है| बुधवार सुबह से ही बीजेपी मुख्यालय पर हलचल है| प्रज्ञा ठाकुर भी बीजेपी कार्यालय पहुंची और पार्टी की सदस्यता ली| इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया है| भोपाल से चुनाव लड़ने पर साध्वी ठाकुर ने कहा राष्ट्र सुरक्षित है तो हम सभी सुरक्षित हैं, दिग्विजय सिंह के ख़िलाफ़ हम सभी मिलकर लड़ेंगे, राष्ट्र विरोधी ताकतों को टिकने नहीं देंगे| उन्होंने टिकट को लेकर भी संकेत दिए, उन्होंने कहा नाम के ऐलान के बाद वह मीडिया से मिलेंगी| भोपाल सीट को लेकर कई बड़े नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं| संभावना है कि आज 4 बजे के बाद शेष 5 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा| पूर्व सीएम शिवराज ने इसके संकेत दिए हैं, उन्होंने कहा है कि आज सभी सीटों पर सस्पेंस ख़त्म हो जाएगा|

कांग्रेस ने सबसे कठिन सीटों के फॉर्मूले के तहत भोपाल से दिग्विजय सिंह को प्रत्याशी बनाया है| दिग्विजय के मुकाबले भाजपा से कौन मैदान में होगा इसको लेकर कई नाम सामने आये| पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती, आलोक संजर, आलोक शर्मा समेत कई अन्य नेताओं के भी नाम चले| लेकिन पार्टी में काफी असमंजस की स्तिथि रही| अब साध्वी का नाम लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन पार्टी नेताओं ने इसको पूरी तरह सस्पेंस बनाकर रखा हुआ है| हिंदुत्व का चेहरा मानी जाने वाली साध्वी प्रज्ञा को उतारने को लेकर पार्टी ने हर तरह से विचार किया है| पार्टी इस फैसले के नफा-नुकसान के बारे में सोच रही है। यदि ऐसा होता है तो भोपाल सीट पर काफी ध्रुवीकरण देखने को मिल सकता है। 2008 में मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी साध्वी प्रज्ञा को पिछले साल ही एनआईए कोर्ट सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments