Homeप्रमुख खबरेंअंततः भाजपा ने दिग्विजय के सामने घोषित किया साध्वी प्रज्ञा का नाम

अंततः भाजपा ने दिग्विजय के सामने घोषित किया साध्वी प्रज्ञा का नाम

भोपाल|  लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है| मध्य प्रदेश की चार सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है| भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है| वहीं गुना से केपी यादव, सागर से राजबहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है| लम्बे मंथन के बाद शेष सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों का ऐलान किया हैं| वहीं इंदौर को अभी भी होल्ड रखा है|

देश भर में सबसे चर्चित हुई भोपाल सीट से भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है| एक दिन पहले ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली| शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती की न के बाद तेजी से उनका नाम सामने आया था और बुधवार को सुबह ही उन्होंने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी| इसके बाद से ही उनका नाम तय माना जा रहा था| आखिरकार पार्टी उनके नाम पर मुहर लगा दी| भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह का मुकाबला कट्टर हिंदूवादी छवि वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से होगा|

सिंधिया के करीबी रहे यादव ही देंगे टक्कर

गुना सीट से बीजेपी ने केपी यादव को प्रत्याशी बनाया है, जिनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और वर्तमान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से होगा| बीजेपी ने मुंगावली उपचुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए केपी यादव को चार माह पहले विधानसभा चुनाव में मुंगावली से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो हार गए| हालांकि उनकी हार का अंतर् कम था| कभी सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि रहे केपी यादाव को बीजेपी ने सिंधिया के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए मैदान में उतारा है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments