भोपाल / मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कुछ पुराने इलाकों में एक निर्माणकार्य को लेकर दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर कलेक्टर लावनिया ने कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं।
भोपाल के पुराने इलाकों हनुमानगंज, टीला जमालपुरा और गौतम नगर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है. मामला कबाड़खाना इलाके में RSS की जमीन की बाउंड्री निर्माण से जुड़ा है. हनुमानगंज पुलिस के मुताबिक, कबाड़खाना इलाके में 30 हजार स्क्वॉयर फीट जमीन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाउंड्री वॉल बनवा रहा है. इस मामले को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताकर जमीन को वक्फ बोर्ड की बताई थी. इसके बाद मामला कोर्ट में गया था. पक्ष में फैसला आने के बाद RSS वहां बाउंड्री करा रही है. इस दौरान विवाद की आशंका को लेकर तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है.
प्रशासन को आशंका है कि बाउंड्री निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों एवं एक समुदाय के लोगों विरोध कर सकते हैं. इससे शहर की शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था को खतरा है. इसे देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने धारा-144 के तहत रविवार सुबह 9 बजे से पुराने भोपाल के थाना हनुमानगंज, टीला जमालपुरा और गौतम नगर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है इसके बाद इतवारा, सोमवारा, बुधवारा, भारत टॉकीज चौराहा पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन बंद कर दिया है.