ग्वालियर।
ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर आज जो कुछ घटित हुआ उसने कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं पहला सवाल तो यह है की सत्ता जाने और ग्वालियर अंचल के अपने सबसे लोकप्रिय नेता ज्योतिरादित्य के कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद बचे खुचे कांग्रेसी अब इतने आक्रामक हो उठे हैं की वे अपना मानसिक संतुलन तक कायम नहीं रख पाए रहे हैं दूसरा महत्वपूर्ण सवाल यह है की आज फूलबाग चौराहे पर पुलिस की भूमिका को देख ऐसा विश्वास नही हो रहा था की मध्यप्रदेश में भाजपा का शासन है। मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव अभियान के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को ना केवल चारों तरफ से घेरकर नारेबाजी की बल्कि उनके साथ हाथापाई भी की। इस घटना के बाद मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर काफी गुस्से में दिखाई दिए।
प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री पर कांग्रेसी इतने आक्रामक दिखाई दिए की उन्होंने मंत्री जी के निकट पहुंचकर झूमाझटकी की कोशिश तक कर डाली। आश्चर्य की बात यह वहां उपस्थित पुलिस ने तबतक कांग्रेसियों को रोकने की कोई कोशिश नहीं की जबतक वे मंत्री के बिल्कुल निकट नहीं जा पहुंचे। पुलिस यदि मुस्तेद होती तो एक वरिष्ठ केबिनेट मंत्री के आगमन से पहले ही उत्तेजित कांग्रेसी नेताओं को समझा बुझाकर वहां आने से रोक सकती थी। कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री के निकट न केवल धक्कामुक्की करते दिखाई दिए बल्कि मुर्दाबाद के नारे भी बुलन्द करते रहे यह सबकुछ जबतक चलता रहा जबतक मंत्री वहां मौजूद रहे। उल्लेखनीय है की मध्यप्रदेश में उपचुनाव नजदीक हैं और कांग्रेस ग्वालियर में बेहद आक्रामक रुख अख्तियार किये हुए है।