ग्वालियर । कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आज शनिवार को निर्देश जारी किए कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत शहर में जितने भी निर्माण कार्य चल रहे थे , उन सभी के ठेकेदार उन कार्यों में काम करने वाले मजदूरों के रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था स्वयं अपने स्तर पर करें तथा मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर ना करें अन्यथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जावेगी ।
कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि शहर में सभी प्रकार के निर्माण कार्य बंद होने के कारण अब निर्माण का काम करने वाले मजदूरों के पास कार ना होने के कारण वह पलायन के लिए मजबूर हैं तथा संबंधित ठेकेदार द्वारा उन्हें सहयोग नहीं किया जा रहा जिसके कारण वह हर हाल में अपने गांव या घर की ओर जाना चाहते हैं जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है इसी को देखते हुए सभी संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए जाते हैं कि वह निर्माण का कार्य करने वाले मजदूरों के रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था करें तथा उन्हें पलायन के लिए मजबूर ना करें अन्यथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जावेगी ।