Homeग्वालियर अंचलमतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के पश्चात भी मतदाताओं के नाम जोड़े जा...

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के पश्चात भी मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकते हैं

पुनरीक्षण के पश्चात मतदाता सूची का वाचन सभी मतदान केन्द्रों पर होगा आज
संभाग आयुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से की चर्चा

ग्वालियर / विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य समाप्त होने के बाद भी नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य समाप्ति के पश्चात दिनांक 5 जनवरी 2023 को सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का वाचन भी किया जायेगा। इस मौके पर सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह ने बुधवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए यह बात कही।
कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एडीएम श्री एच बी शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जे पी गुप्ता सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान कुल 58 हजार 998 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। कुल 25 हजार 962 मतदाताओं के नाम निरस्त किए गए। इसके साथ ही कुल 18 हजार 104 मतदाताओं के नाम में संशोधन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments