Homeदेशमध्यप्रदेश : कांग्रेस को एक और झटका राज्यसभा चुनाव के नामांकन...

मध्यप्रदेश : कांग्रेस को एक और झटका राज्यसभा चुनाव के नामांकन को मंजूरी

भोपाल : कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को बड़ी राहत मिली है. राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी ने दोनों के नामांकन को मंजूरी दे दी है.

मालूम हो मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के नामांकन पर लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए उनके नामांकन खारिज करने की मांग की थी. कांग्रेस की मांग पर निर्वाचन अधिकारी एपी सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी से लिखित आपत्तियों पर जवाब मांगा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments