Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश के दो बड़े अधिकारियों का वायरल फ़ोटो सुर्खियों में

मध्यप्रदेश के दो बड़े अधिकारियों का वायरल फ़ोटो सुर्खियों में

हाल ही में दिल्ली से एक फोटो वायरल हुआ था। इसमें जनकपुरी एसएचओ इंद्रपाल एक साध्वी से मसाज कराते हुए नजर आए थे। इस फोटो के वायरल होने के तत्काल बाद इंद्रपाल को लाइन अटैच कर दिया गया था। अब मध्यप्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं उज्जैन कमिश्नर एमबी ओझा एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और भोपाल डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी के फोटो वायरल हो रहे हैंं दोनों साध्वी नमिता आचार्य के साथ नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में महिला साध्वी दोनों अफसरों के सिर पर हाथ फेरती दिख रही हैं। तस्वीरे सामने आने के बाद जब ओझा और चौधरी से मीडिया ने बात करने और उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने मामले में कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया। बताया जा रहा है कि स्वयंभू साध्वी नमिता आचार्य एनर्जी हीलिंग के नाम पर मसाज करती है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मप्र के आईएएस ओझा एवं आईपीएस चौधरी ने यह मसाज कहां और कब कराई, यह इसको  चर्चा का बाजार   गर्म हो गया है और वल्लभ भवन में अब किस्सों का दौर शुरू हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments