Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश के पूर्वमंत्री व भाजपा नेता लक्ष्मीकांत शर्मा के बंगले से मिली...

मध्यप्रदेश के पूर्वमंत्री व भाजपा नेता लक्ष्मीकांत शर्मा के बंगले से मिली भांजे की लाश

व्यापमं घोटाले में मंत्रीपद गंवाने वाले विदिशा के वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत शर्मा के भांजे एवं पत्रकार विभोर दुबे का शव उन्हीं के बंगले में मिला है। शव फांसी पर झूल रहा था। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं। विभोर 9 साल से लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ ही रह रहा था। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
मृतक का नाम विभोर दुबे है। रिवेयरा टाउट स्थित जिस बंगले में मृतक विभोर दुबे की फांसी पर झूलती लाश मिली वह पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा का है। वर्तमान में लक्ष्मीकांत शर्मा के परिचित उसमें रहते हैं। कमला नगर पुलिस के अनुसार विभोर दुबे पिता ओमप्रकाश दुबे (33) मूलत: सिरोंज के रावजीपथ का रहने वाला था। वह व्यापमं के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा के रिश्ते का भांजा लगता था। करीब आठ नौ साल से भोपाल में पत्रकारिता की पढ़ाई के वक्त से ही विभोर दुबे, लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ रहने लगा था।
विभोर दुबे वर्तमान में लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ उनके घर पर ही रहते थे। घटना के वक्त वह उस मकान में अकेले ही थे। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लक्ष्कीमांत शर्मा के जनसंपर्क मंत्री रहते विभोर दुबे को माखनलाल पत्रकारिता विवि में एडहाक में पढ़ाने के लिए रखा गया था लेकिन, मीडिया और कांग्रेस के विरोध के बाद दुबे ने नौकरी छोड़ दी थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments