Homeप्रमुख खबरेंराष्ट्रोत्थान न्यास की तीन दिवसीय राष्ट्रीय व्याख्यान माला 1 से इंद्रेशजी सहित...

राष्ट्रोत्थान न्यास की तीन दिवसीय राष्ट्रीय व्याख्यान माला 1 से इंद्रेशजी सहित कई विद्वानों के होंगे व्याख्यान

सेवा और राष्ट्रवादी कार्यक्रमों को समर्पित राष्ट्रोत्थान न्यास ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय व्याख्यान माला का आयोजन इस वर्ष 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक किया जाएगा।

इस ज्ञान प्रबोधिनी व्याख्यान माला का शुभारंभ 1 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे राष्ट्रोत्थान न्यास भवन नई सड़क के  सभागार होगा। प्रथम दिन सेवा कार्यों को समर्पित सेवगाथा भोपाल की सम्पादिका विदुषी श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह का सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका विषय पर व्याख्यान होगा।

दूसरे दिन हिंदुत्व में समरस मुस्लिम समाज विषय पर राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  व जाने माने चिंतक विचारक इंद्रेशजी अपना व्याख्यान देंगे। इसका समय भी 5.30 ही रहेगा।

व्याख्यान माला के तीसरे दिन सिक्ख गुरु परम्परा पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्य क्षेत्र के  प्रांत प्रचारक अरुणजी जैन अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments