Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश खाद्य सुरक्षा दाल वितरण योजना का ग्वालियर से हुआ प्रदेशव्यापी शुभारंभ।

मध्यप्रदेश खाद्य सुरक्षा दाल वितरण योजना का ग्वालियर से हुआ प्रदेशव्यापी शुभारंभ।

 

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया शुभारंभ

यहाँ कोटेश्वर मैदान पर आयोजित हुए शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की। कार्यक्रम में नगर निगम परिषद के नेता प्रतिपक्ष श्रीकृष्णवराव दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और जिला कलेक्टर श्री भरत यादव व एडीएम श्री संदीप केरकेट्टा  मंचासीन थे।

दाल वितरण योजना के तहत प्रदेश की लगभग 24 हज़ार उचित मूल्य की दुकानों से  एक करोड़ 11 लाख 44 हज़ार से अधिक परिवारों के लगभग 5 करोड़ 44 लाख सदस्य लाभान्वित होंगे। योजना से ग्वालियर जिले के 2 लाख 23 हज़ार 450 परिवारों को लाभ मिलेगा ।

शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों से 1 किलो प्रति व्यक्ति और 4 किलो प्रति परिवार के हिसाब से  दाल मिलेगी। चने की दाल

27 रुपए प्रति किलो और मसूर की दाल 24 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी।

ग्वालियर जिले की लगभग 550 उचित मूल्य की दुकानों से चने की दाल वितरित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments