Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश छात्रसंघ चुनाव में लहराया भगवा, ABVP की भारी जीत

मध्यप्रदेश छात्रसंघ चुनाव में लहराया भगवा, ABVP की भारी जीत

मध्यप्रदेश में लंबे अंतराल के बाद हुए  छात्रसंघ चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सम्बंधित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जोरदार सफलता हासिल की है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार इस भगवाधारी छात्र संगठन के प्रदेश में 80 प्रतिशत स्थानों  पर जीत का परचम लहराने का समाचार है। हालांकि इस छात्र संगठन के प्रतिद्वंद्वी संगठन ने इस दावे का खण्डन किया है। उधर ABVP की इस जीत के बाद छात्रों के जुलूस निकालने मिठाइयां बांटने के समाचार पूरे प्रदेश से प्राप्त हो रहे हैं।

भाजपा ने बधाई दी

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को छात्रसंघ चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक स्थानों पर मिली भारी विजय पर बधाई दी है।

श्री चैहान ने कहा कि शिक्षा में भारतीयता और राष्ट्रीयता का प्रबल पक्षधर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मध्यप्रदेश में हुए महाविद्यालयीन छात्रसंघ चुनाव में जो उल्लेखनीय जीत हासिल की है, उससे संकेत सीधा जाता है कि प्रदेश की युवा शक्ति राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति न सिर्फ सजग और सचेत है बल्कि उसकी प्रबल समर्थक भी है। श्री चैहान ने कहा कि छात्रसंघ के इन चुनावों में परिषद की सफलता से युवा राजनीति के क्षेत्र में संस्कारों की एक नई शक्ति का उदय होगा।

 

—

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments