Homeदेशअभिनेत्री के साथ पहले किया रेप फिर मुंह बंद करने के लिए...

अभिनेत्री के साथ पहले किया रेप फिर मुंह बंद करने के लिए दिया 6.4 करोड़ का ऑफर

हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टेन पर एक्ट्रेस रोज मैकगोवान ने रेप का आरोप लगाया हैं। रोज का कहना है कि वेनस्‍टेन ने एक होटल के कमरे में उनका रेप किया फिर मुं‍ह बंद रखने के लिए 6.4 करोड़ रुपए का ऑफर दिया।

एक्ट्रेस का आरोप है कि जब उन्होंने अमेजन स्टूडियो से हार्वे की शिकायत की तो स्टूडियो ने उनका शो ही बंद कर दिया। 44 वर्षीय रोज के अनुसार, यह घटना उनके साथ 1997 में एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई थी।

रोज का कहना है कि हार्वे के एक सहयोगी ने इस वारदात के बाद हाल ही में मुझे 6.4 करोड़ के ऑफर की पेशकश की थी। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर वह चाहती तो और भी ज्यादा पैसों की मांग कर सकती थी लेकिन उन्होंने हार्वे का पैसा लेने से साफ मना कर दिया।

गौरतलब है कि हार्वे वेनस्‍टेन पर अबतक 60 से ज्‍यादा एक्‍ट्रेसेस और मॉडल्‍स यौन शोषण का आरोप लगा चुकीं हैं। हार्वे पर लगे आरोपों के बाद अमेरिका और इंग्लैंड की पुलिस ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments