बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. दोनों राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है. इसको लेकर पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. गुरुवार को पार्टी की तरफ से पहली लिस्ट जारी करते हुए मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ में 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. दरअसल, बुधवार को दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी.बीजेपी ने मप्र चुनावो को लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी की,, 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी। मध्यप्रदेश की सूची देखें तो ज्योतिरादित्य
के साथ पाला बदलने वाले रणवीर जाटव का गोहद से टिकट काटा गया हैगोहद से लाल सिंह आर्य, पिछोर से प्रीतम लोधी, सुमावली से एदल सिंह कंसाना को टिकट मिला है।
इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत तमाम नेता शामिल हुए. बैठक में दोनों राज्यों के चुनावों के अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी बात हुई. इसके बाद ही पहले राजस्थान में बीजेपी की चुनावी टीम का ऐलान हुआ और फिर मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हुई.
मध्यप्रदेश की सूची इस प्रकार है


