Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश में अच्छी नहीं है कोरोना संक्रमण से जुड़ी खबर ग्वालियर में...

मध्यप्रदेश में अच्छी नहीं है कोरोना संक्रमण से जुड़ी खबर ग्वालियर में भी सामने आए 9 मरीज

भोपाल /संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 24 मई 2020 के अनुसार  पहली बार संग्रहित सैंपल में से पॉजिटिव का औसत 7.71% निकला है। यानी जितने सैंपल कलेक्ट किए गए उनमें प्रत्येक 100 में से 7.71 पॉजिटिव निकले। निश्चित रूप से यह चिंता का विषय है। इसके अलावा दूसरी बुरी खबर यह है कि कोरोनावायरस मध्य प्रदेश के 50वें जिले में पहुंच गया। नरसिंहपुर में पहला केस दर्ज किया गया है।

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3810 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 26 रिजेक्ट हो गए। 3516 नेगेटिव पाए गए लेकिन 294 पॉजिटिव निकले। औसत 7.71% है और निश्चित रूप से गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रहा है। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 9 मरीजों की मृत्यु हो गई। 141 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। आज संतोष करने वाली बात सिर्फ इतनी सी है कि अब तक डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या 3408, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 2967 से ज्यादा है।

मुख्य बातें

सैंपल में से पॉजिटिव का औसत 7.71% काफी ज्यादा है।
मध्य प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6665 हो गई।
मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 290 हो गई।
मध्यप्रदेश में अब तक कुल 135889 सैंपल की जांच की गई।
आज की रिपोर्ट में इंदौर में 75, भोपाल में 50, उज्जैन में 22 पॉजिटिव मिले।
चिंता की बात यह है कि बुरहानपुर में 58 पॉजिटिव मिले। कुल संख्या 271 हो गई।
जबलपुर में 10 और खंडवा में छह पॉजिटिव मिले।
नीमच में एक साथ 30 पॉजिटिव पाए गए।
ग्वालियर में 9 मरीज संक्रमित मिले हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments