HomeBreakingमध्यप्रदेश में अमितशाह की हुंकार चौथीबार सरकार बनाकर ही दम लेंगे हम

मध्यप्रदेश में अमितशाह की हुंकार चौथीबार सरकार बनाकर ही दम लेंगे हम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी में ग्वालियर अंचल के सम्भागीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उनमें जोरदार दम भरते हुए कहा कि हम मप्र में अपनी सरकार चौथी बार  बना कर ही दम लेंगें।
कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से अमित शाह ने कहा 2014 मे जब नरेन्द्र भाई मोदी की सरकार केन्द्र में बनी हैं उसके बाद महाराष्ट्र, झारखंड, कशमीर, मणिपुर, मेघालय, उत्तप्रदेश, गोवा, गुजरात, त्रिपुरा सहित और भी कई प्रदेशो में चुनाव हुए हैं वहां कांग्रेस हारी ही नही बल्कि दूरबीन लेकर ढूंढने से नही मिल रही है।
अब ये कांग्रेस के राहुल गांधी मप्र, छत्तीसगढ और राजस्थान में सरकार बनाने का सपना देख् रहे है अब इनसे बडा शेखचिल्ली कोई नही होगा। अमित शाह ने अपने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि आपकी पार्टी का पूरे भारत में 70 प्रतिशत देश में कब्जा हैंं।
हम मप्र में अपनी सरकार चौथी बार बनाऐगें, ओर बना कर ही दम लेंगें। हमे अभी से जुट जाना हैं अपने काम मेंं,हर कार्यकर्ता का बुथ सबसे दमदाम बूथ होना चाहिए। हम ऐसी आज शपथ लेते हैं। इससे पूर्व श्री शाह ग्वालियर पहुंचे ओर सीधे ही शिवपुरी रवाना हुए
,यहां उन्होंने क्रांतिकारी तात्याटोपे के शहादत स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने दौरे की शुरुआत की, यहां से वे गुना रवाना हुए वे शाम ग्वालियर लौटकर पार्टी के युवा सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments