HomeBreakingअमितशाह का ग्वालियर, शिवपुरी, गुना का चुनावी दौरा शुरू, सम्भागीय कार्यकर्ता सम्मेलन...

अमितशाह का ग्वालियर, शिवपुरी, गुना का चुनावी दौरा शुरू, सम्भागीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारंभ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  अपने चुनावी प्रवास पर विशेष विमान से 11.30 बजे ग्वालियर पहुंचे , यहां पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश के प्रभारी  विनय सहस्त्रबुद्धे,प्रदेश अध्यक्ष ,केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ,जयभान सिंह पवएय्या  आदि ने उनकी अगवानी की,श्री शाह के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल भी यहां पहुंचे ।

अमित शाह ग्वालियर से सीधे शिवपुरी रवाना हुए, यहां सम्भागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उनका सम्बोधन होगा, खबर लिखे जाने तक यह सम्मेलन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।

अमितशाह शिवपुरी के बाद गुना जाएंगे ओर ततपश्चात देर शाम ग्वालियर पहुंचेंगे यहां वे राजमाता सिंधिया की छतरी पर और वीरांगना के समाधि स्थल जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने व युवा सम्मेलन में शामिल होने के बाद रवाना हो जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments