Homeप्रमुख खबरेंभाजपा जल्द जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची नवरात्री में घोषणा पत्र भी...

भाजपा जल्द जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची नवरात्री में घोषणा पत्र भी जारी होगा

बीजेपी में प्रत्याशी चयन सहित अन्य चुनावी तैयारीयों को लेकर  माथापच्ची तेज हो गई है। इसी सिलसिले में आज सीएम हाउस में भी बैठक बुलाई गई । बैठक का मुख्य एजेंडा विधान सभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय करना था।

बैठक में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र  सिंह तोमर इस दौरान बड़ा बयान दिया । उन्होंने कहा  कि भाजपा जल्द ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर देगी और नवरात्री में घोषणा पत्र भी जारी कर दिया जाएगा।

दरअसल, आज सीएम हाउस में अमित शाह के दौरों और चुनावी तैयारियों पर मंथन के लिए बैठक बुलाई गई । बैठक में पार्टी के लिए सबसे अहम मुद्दे प्रत्याशी चयन सहित अन्य कई चुनावी

विषय सहित अमित शाह के प्रवास पर बातचीत की खबर है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज, केंद्रीय मंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी प्रभारी डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे मौजूद थे।इसी बीच बैठक में शामिल होने से पहले केन्द्रीय मंत्री तोमर ने  मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दावेदारों की सूची हमारे पास है, केंद्रीय नेतृत्व  प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी करेगा ।प्रत्याशियों को लेकर अभी तिथि तय नहीं । वही उन्होंने कहा कि नवरात्रि में बीजेपी अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है  ।

बता दे कि चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को वोटिंग होगी।  नतीजों का ऐलान 11 दिसंबर को किया जाएगा। मध्य प्रदेश में 52 जिले हैं, जिनमें कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। एक सीट और है, जिस पर किसी को मनोनीत करने का अधिकार राज्यपाल के पास होता है। मौजूदा वक्त में यहां बीजेपी सत्ता में है और शिवराज सिंह चौहान सूबे के मुख्यमंत्री हैं। यहां पिछला चुनाव नवंबर 2013 में हुआ था और मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 7 जनवरी 2019 को खत्म हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments