Homeप्रमुख खबरेंबीमारी के बाद लौटते ही तोमर ने शुरू किया महाजनसंपर्क अभियान

बीमारी के बाद लौटते ही तोमर ने शुरू किया महाजनसंपर्क अभियान

पास आते विधानसभा चुनाव में अपने गृह जिले में  पार्टी को बड़ी जीत दिलाने की चिंता आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को ग्वालियर खींच लाई , वे बीमारी के चलते कुछ दिनों एम्स में स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद आज दोपहर बाद अपने संसदीय क्षेत्र ग्वालियर पहुंचे उनके साथ पार्टी उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे भी साथ थे। श्री तोमर ने यहां पहुंचने के बाद मंदिर में भगवान के दर्शन किए और पार्टी के चुनावी महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

श्री तोमर ने 5 बजे अपने गृहनगर मुरार के श्री गिरराज जी महाराज के मंदिर पर पूजा-अर्चना कर भाजपा के “महा जनसंपर्क” अभियान का श्रीगणेश किया. महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत श्री तोमर जी ने भाजपा के लिये जनता से समर्थन मांगा. जनता ने पुष्पवर्षा कर अपना समर्थन व्यक्त किया. श्री तोमर  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश के प्रभारी  विनय  सहस्त्र बुद्धे तथा स्थानीय मंत्री माया सिंह  के साथ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठतम नेता  आनंद  दीक्षित के घासमंडी मुरार स्थित आवास पर मिलने गये. इस महाजनसंपर्क अभियान में एम आई सी सदस्य  धर्मेंद्र राणा तथा भाजपा नेता  अशोक जैन, मंडल अध्यक्ष  राम प्रकाश परमार आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments