HomeBreakingकहीं कांग्रेस में हो रहा लगातार अपमान तो नहीं बावरिया के ब्रेन...

कहीं कांग्रेस में हो रहा लगातार अपमान तो नहीं बावरिया के ब्रेन स्ट्रोक का कारण

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी के कारण राजनीतिक तनाव और अपमान से परेशान थे बाबरिया , कुछ दिन पूर्व ही भावुक होकर गुजरात लौटने की बात कही थी

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बावरिया को हुए ब्रेन स्ट्रोक के पीछे कहीं बढ़ता राजनीतिक तनाव तो मुख्य कारण नहीं है? यह सवाल इस वजह से भी उठ रहा है क्यों अभी कुछ दिन पूर्व ही श्री बावरिया ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी और इस कारण से उन्हें लगातार अपमानित किये जाने का सार्वजनिक रूप से खुलासा किया था। वे यहां तक परेशान और व्यथित थे कि एक कार्यक्रम के दौरान भावुक होकर गुजरात वापस लौटने तक की इच्छा जाहिर की थी।

उन्होंने कहा था कि ‘मैं एक साल से अपमानित हो रहा हूं। टिकट बेचने के आरोप लगे। मुझे गुंडे भिजवाकर पिटवाया गया।”  इस दौरान वे अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए।

उन्होंने विदिशा के टिकट वितरण को लेकर विधायक शशांक भार्गव द्वारा पिछले दिनों लगाए गए आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि वे तो गुजरात वापस जाना चाहते थे मगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव तक रुकने को कहा है।

बुधवार को अचानक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक पड़ा उन्हें भोपाल से दिल्ली लाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार उन्हें जिस वक्त ब्रेन स्ट्रोक पड़ा वे भोपाल में थे. उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया . डॉक्टरों की एक टीम उन्हें दिल्ली लेकर रवाना हो रही है.

दीपक बबरिया को भोपाल के चिरायु अस्पताल से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. डॉक्टरों की एक टीम भी बावरिया के साथ दिल्ली जाएगी.
दीपक बाबरिया कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के बेहद खास हैं. मुख्यमंत्री कमलनाथ भी बाबरिया का हाल जानने अस्‍पताल पहुंचे.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments