Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश में चुनाव से पहले व्यापम का जिन्न फिर सताने लगा शिवराज...

मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले व्यापम का जिन्न फिर सताने लगा शिवराज को ,देनी पड़ी सफाई

भोपाल।  विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आता दिखाई दे रहा है,हालात यहां तक जा पहुंचे कि इसको  लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर सफाई देना पड़ी हैं । गुरुवार को भाजपा की ‘कमल शक्ति’ के ट्रेनिंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज नेकहा कि मुझसे गलती जरूर हो सकती है, लेकिन बेईमानीनहीं कर सकता

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने व्यापम को घोटाला बताकर खूब दुष्प्रचार किया, लेकिन उसके सभी दावे झूठे निकल गए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों व्यापम घोटाले के आरोपी डॉ. जगदीश सागर की डायरी में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में गड़बडि़यों का सुबूत मिला है। इसके बाद कांग्रेस ने शिवराज सरकार को फिर कटघरे में खड़ा करना शुरू कर दिया है। शिवराज द्वारा प्रदेश की महिलाओं को लिखी जा रही चिठ्ठी पर कांग्रेस की आपत्ति को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मेरी बहनों के नाम लिखी चिठ्ठी भी गलत लगी। भाई-बहनों के बीच में बोलने वाली कांग्रेस कौन होती है?
उन्होंने कहा कि 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने पर फांसी की सजा का प्रावधान किया है, लेकिन बेटों को संस्कार देने होंगे कि वे बहनों की इज्जत करें। इसके लिए भी भाजपा एक विशेष अभियान चलाएगी। इसके साथ ही महिलाओं के हाथ में सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा पैसा जाए, इस पर भी हम काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments