मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बड़ी संख्या मे मतदाता वोट डालने पहुंच रहे हैँ शुरुआत में सुबह की वजह से कुछ मतदान केंद्रों में वोटिंग धीमी थी लेकिन सूरज चढ़ने के साथ अब मतदान में तेजी देखी जा रही है। दोनों ही विधानसभाओं में मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैँ बुधनी में जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तो विजयपुर में सिधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
राज्य की दोनों विधानसभा सीटें भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुकी हैं। दरअसल, बुधनी शिवराज सिंह चौहान की सीट है। वे पहली बार 1990 में यहां से विधायक बने थे। इसके बाद मुख्यमंत्री रहने के दौरान 2006 से 2023 तक लगातार यहां से विधायक चुने गए।
लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से जीत के बाद शिवराज ने बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके लिए विदिशा लोकसभा सीट छोड़ने वाले रमाकांत भार्गव को भाजपा ने बुधनी से टिकट दिया है।
एक और खास बात यह है कि बुधनी सीट पर अब तक तीन बार उपचुनाव हुए हैं और तीनों बार इसकी वजह शिवराज सिंह चौहान ही रहे। इसके अलावा तीनों उपचुनाव में कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया।
विजयपुर सीट से राज्य के वन मंत्री रामनिवास रावत मैदान में हैं। वे इस सीट पर 6 बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में भी वे कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे, लेकिन अप्रैल 2023 में भाजपा में शामिल हो गए।
इसके बाद जुलाई, 2023 में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री बने। कांग्रेस ने उनके सामने आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्षेत्र की जनता छह बार के विधायक और दलबदल के बाद वन मंत्री बने रामनिवास रावत को चुनती है या कांग्रेस पर भरोसा जताती है।