Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश से इन चेहरों को मिल सकती है मोदी मन्त्रीमण्डल में जगह

मध्यप्रदेश से इन चेहरों को मिल सकती है मोदी मन्त्रीमण्डल में जगह

मोदी मन्त्रीमण्डल में इसबार भी मध्यप्रदेश का दबदबा रहने की पूर्ण सम्भावना है। प्रदेश से सुषमा स्वराज के चुनाव न लड़ने के बाद इस बात की सम्भावना बढ़ गई है कि महिला मंत्री के रूप में किसी नए चेहरे को जगह दी जा सकती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के विश्वास पात्र नरेंद्र सिंह तोमर इस बार भी केंद्रीय मंत्री मंडल का हिस्सा होंगे इसकी प्रबल संभावना है, क्योंकि इसके पहले के कार्यकाल में तोमर के पास हैवीवेट मंत्रालय थे, जहाँ उन्होंने बेहतरीन परिणाम दिया था। इसके अलावा वीरेंद्र खटीक जो अनुसूचित जाति से प्रतिनिधित्व करते हैं और लो प्रोफाइल रहकर अपना काम पूरी शिद्दत से करते हैं, पिछले मंत्रिमंडल में भी शामिल थे और उनके काम से प्रधानमन्त्री संतुष्ट भी थे लिहाजा एक बार फिर उन्हें स्थान दिया जा सकता है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता थावरचंद गहलोत  ओर सीधी से फिर से सांसद चुनी गईं रीती पाठक इस बार मोदी कैबिनेट में शामिल होकर लोगों को चौंका सकती हैं। रीती पाठक को मंत्रिमंडल में शामिल कर भाजपा नेतृत्व विंध्य को प्रतिनिधित्व का मौका दे सकता है। विधानसभा चुनाव में विंध्य ही ऐसा अंचल था जहाँ पार्टी ने कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा सीटें प्राप्त की थीं, लेकिन प्रदेश में सरकार नहीं बनने पर कार्यकर्त्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं ,लिहाजा रीति पाठक को महिला चेहरे के रूप में शामिल किये जाने पर विचार किया जा सकता है। दमोह से सांसद चुने गए प्रहलाद पटेल को इस बार मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। अटल कैबिनेट में मंत्री रह चुके प्रहलाद पटेल पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं। सतना सतना सांसद गणेश सिंह को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है| इसके अलावा अमित शाह ओर मोदी किसी एक नए चेहरे को भी मौका देकर चौंका सकते हैं|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments