आज महिला विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत की बेटियों ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर विश्व विजेता का ताज पहन लिया दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। अफ्रीका की टीम 246 पर ऑल आउट हो गई
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे महिला वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम चैंपियन बन गई है.

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया. 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा ने 101 रन की पारी खेली.
भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. वहीं शेफाली वर्मा को दो विकेट मिले.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 297 रन बनाए. वहीं भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रन की पारी खेली.
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज अयाबोंगा खाका ने 9 ओवर में 58 रन देकर तीन विकेट लिए.