Homeग्वालियर अंचलमांगे 9 इंजेक्शन दिए 2 उल्टा अस्पताल को भेज दिया नोटिस

मांगे 9 इंजेक्शन दिए 2 उल्टा अस्पताल को भेज दिया नोटिस

ग्वालियर /शहर में सेवाभाव से संचालित आरोग्यधाम चिकित्सालय को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अस्पताल ने गम्भीर रूप से भर्ती कोविड मरीजों के लिए 9 रेमेडिसिवर इंजेक्शन की मांग प्रशासन को भेजी थी,इंजेक्शन तो केवल 2 ही प्राप्त हुए लेकिन प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जरूर थमा दिया है।

रेमेडिसिवर इंजेक्शन व ऑक्सीजन वितरण के व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने गुरुवार को स्थिति नियंत्रण में होने का दावा जरूर किया लेकिन रेमेडिसिवर की जितनी मांग बनी हुई है उसकी तुलना में आपूर्ति काफी कम है यही वजह है की उलझन सुलझने का नाम नहीं ले रही है। जिला प्रशासन ने जो जानकारी सार्वजनिक की है उसके मुताबिक गुरुवार को ग्वालियर के निजी अस्पतालों में 80 रेमेडिसिवर इंजेक्शन प्रदान किये हैं। इनमें 6 अस्पतालों को 5 इंजेक्शन 3 अस्पतालों को 4 इंजेक्शन व 19 अस्पतालों को केवल 2 इंजेक्शन भेजे गए ।
सूत्रों के मुताबिक इन तमाम अस्पतालों ने इससे कहीं अधिक की डिमांड भेजी थी। अब आप स्वतः ही इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं की जहां मांग के मुताबिक इंजेक्शन नहीं मिले वहां के क्या हालत होंगे। हालांकि प्रशासन का इस बारे में तर्क है की जो आपूर्ति उन्हें मिली है उसमें बेहतर से बेहतर सप्लाई की जा रही है।  उधर जिला चीकित्सा अधिकारी ने शहर के दो अस्पतालों को रेमेडिसिवर इंजेक्शन की मांग से जुड़े नियम की अनदेखी करने पर नोटिस थमा दिया है। इनमें एक आरोग्यधाम अस्पताल व मां शीतला अस्पताल शामिल है इस नोटिस में चेतावनी के साथ 3 दिन में जवाब देने को कहा गया है। नोटिस में कहा  गया है की अस्पतालों ने जो डिमांड लेटर भेज है उसमें नियमानुसार डॉक्टर का नाम व बीमारी से जुड़ी जानकारी सील आदि नहीं लगाई गई है। आरोग्यधाम अस्पताल प्रबंधन का कहना है की जो डिमांड गई थी वह अस्पताल के पर्चे पर ही थी हम इस नोटिस का विधवत जवाब भेजेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा की हमने  पिछले दो दिनों से लगातार गम्भीर मरीजों के लिए 9 इंजेक्शन मांगे लेकिन केवल 2 ही इंजेक्शन हमें भेजे गए जो बहुत कम हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments