माता रतनगढ़ मंदिर पर 03 नवंबर को दीपावली की दौज पर विशाल मेले के संबंध में प्रशासन की अपील
शिवपुरी /माता रतनगढ़ मंदिर पर 03 नवंबर 2024 तक दीपावली की दौज पर विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित मेले में लगभग 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
संयुक्त कलेक्टर जे.पी. गुप्ता ने जिले से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधात्मक आदेशों तथा आने-जाने के रास्तों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई है।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जिला दतिया द्वारा अवगत कराया गया है कि माता रतनगढ़ मंदिर पर 03 नवंबर 2024 तक दीपावली की दौज पर विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित मेले में लगभग लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पूर्व में आपदा प्रबंधन की दृष्टि से संवेदनशील रहा है। फलस्वरूप श्रद्धालुओं को मंदिर तक आने के लिये बेहट से होकर आने वाला मार्ग तथा डबरा, पिछोर जिला ग्वालियर होते हुए एवं दतिया, इंदरगढ़ चरोखरा तथा भगुवापुरा का मार्ग उपलब्ध रहेगा। आयोजित मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शिवपुरी जिले से आते हैं, इस मेले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत अगरबत्ती, ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग, नारियल एवं पॉलीथिन के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। मेले में आने वाले ट्रेक्टर एक से अधिक ट्रॉली लगाकर श्रद्धालुओं को लेकर आते हैं, इससे रास्ते में दुर्घटनाऐं घटित हो जाती हैं, ऐसे ट्रेक्टरों से परिवहन रोका जाना आवश्यक है। साथ ही सभी श्रद्धालुओं से अपील की है। प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्था में सहयोग करें। नियमों का पालन करें ताकि कोई भी अव्यवस्था न हो।