उज्जैन से कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू बीजेपी में शामिल हो गए। कांग्रेस में वह काफी लंबे समय से पार्टी में साइडलाइन चल रहे थे। वह 1990 से कांग्रेस के मजबूत सिपाहियों में शामिल रहे हैं। बीजेपी के दिल्ली कार्यलय में कांग्रेस के कई और बड़े नाम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में अब नीतियोंं पर बात नहीं होती। उन्होंने दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच हुए विवाद की खबर पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब राजा और महाराज की पार्टी है। इसलिए उन्होंने अब पार्टी को छोड़ने का मन बना लिया है। बीजेपी उन्हें मालवा के किसी भी सीट से टिकट दे सकती है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि कांग्रेस के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। कांग्रेस गुड्डू को आलोट से टिकट देने पर राजी थी, लेकिन वह इस सीट के बजाए सावेर सीट से टिकट की मांग कर रहे थे। इसके अलावा वह अपने बेटे के लिए भी टिकट की मांग कर रहे थे।
गुड्डू दो बार विधायक रह चुके हैं, एमपी कांग्रेस के महासचिव रहे चुके हैं, पार्षद से लेकर पार्टी में बड़े ओहदे तक पहुंचे प्रेमचंद गुड्डू उज्जैन क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं। गुड्डू ने अपने बेटे अजित बौरासी के लिए टिकट माँगा था। मालवा में भाजपा मजबूत है, और कांग्रेस सेंध लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन गुड्डू के चले जाने से एक झटका जरूर कांग्रेस को लगा है।