मिशनरी स्कूल में ‘जय श्रीराम’ बोलने पर बच्चे को पीटा: सेंट थॉमस स्कूल का मामला, अभिभावकों के हंगामे के बाद प्रिंसिपल ने टीचर को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया
कानपुर / किदवई नगर के मिशनरी स्कूल सेंट थॉमस में जय श्री राम का नारा लगाने पर छात्र को शिक्षक ने पीट दिया। इसके साथ ही, क्लास में हिदायत देते हुए कहा कि अगर किसी ने इस तरह का नारा लगाया तो उसका भी यही हाल होगा।
क्षेत्रीय पार्षद और अभिभावकों ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई और स्कूल में हंगामा किया। इसके बाद प्रिंसिपल ने टीचर को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया। पूरे मामले में जांच बैठाई है।
टीचर बोला… किसी ने जय श्री राम बोला तो उसका भी
यही हाल होगा
बर्रा विश्वबैंक कालोनी निवासी अभिभावक सत्येंद्र द्विवेदी और हर्षित द्विवेदी ने बताया कि 25 जुलाई को कक्षा छह के छात्र अथर्व और शाश्वत स्कूल गए थे। आरोप है कि टीचर चंदन क्रिस्टी की क्लास में बच्चों ने जय श्रीराम बोल दिया। यह सुनते ही चंदन गुस्से में आ गए।
दोनों बच्चों को क्लास से खींचते हुए स्टाफ रूम में ले और बेरहमी से पीटा। हाथ ऊपर करके खड़ा करा दिया। इसके बाद क्लास में भी हिदायत दी कि अगर किसी ने यहां जय श्री राम या अन्य धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल किया तो उसका भी यही हाल होगा।
बच्चों के घर पहुंचने पर मामला खुला
ये मामला तब खुला, जब बच्चे घर पहुंचे। बच्चों के शरीर में चोट के निशान देखकर परिजनों ने पूछताछ की। बच्चों ने रोते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद परिजन आक्रोश में आ गए और उन्होंने क्षेत्र के पार्षद श्री अवधेश त्रिपाठी को जानकारी दी
हंगामा-बवाल पर टीचर को किया सस्पेंड
मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने टीचर के खिलाफ स्कूल के प्रिंसिपल माल्विन डिसूजा से लिखित शिकायत दर्ज कराई। अभिभावकों के सामने टीचर को बुलाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने इस बात से इनकार किया। हालांकि क्लास में दूसरे बच्चों पूछताछ होने पर असलियत सामने आ गई। परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।