Homeप्रमुख खबरेंमीडिया में चर्चा क्या सन्यास लेकर गाय भैंस पालेंगे प्रभात झा

मीडिया में चर्चा क्या सन्यास लेकर गाय भैंस पालेंगे प्रभात झा

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा क्या 4 जून 2019 को राजनीति से सन्यास ले लेंगे। बता दें कि 4 जून प्रभात झा का जन्म दिवस है। 4 जून 2019 को वो 62 साल के हो जाएंगे। प्रभात झा ने 2012 में ऐलान किया था कि 62 साल की उम्र में वो राजनीति से सन्यास ले लें

मई 2012 में जब प्रभात झा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे एवं मीडिया में कयास लगाए जा रहे थे कि वो मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, तब पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा था कि वह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते हैं। वह राजनीति से 62 साल की उम्र में राजनीति से संन्यास लेने के बाद 5 गाय और 2 भैंस पालेंगे। प्रभात झा ने कहा कि ना तो वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और ना वह इस पद को उस वक्त स्वीकार करेंगे जब पार्टी उन्हें यह देगी।
बता दें कि प्रभात झा की जन्म तारीख 4 जून 1957 दर्ज की गई है। प्रभात झा बिहार राज्य के  दरभंगा ​जिला में जन्मे। बाद में ग्वालियर आ गए और यहां से प्रकाशित स्वदेश अखबार में पत्रकारिता करने लगे। स्वदेश अखबार भाजपा नेताओं द्वारा वित्तपोषित अखबार है। इसी के चलते प्रभात झा भाजपा नेताओं के संपर्क में आए और फिर भाजपा के नेता बन गए। प्रभात झा ने कहा था कि राजनीति से संन्यास लेने के बाद 5 गाय और 2 भैंस पालेंगे, बस एक सवाल शेष रह गया है कि वो 5 गाय और 2 भैंस ग्वालियर में पालेंगे या दरभंगा में
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments