Homeदेशएक माह में तीसरी बार सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर

एक माह में तीसरी बार सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर

नईदिल्ली: एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 1.46 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता हुआ है. जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 30 रुपये घटाये गये. इंडियन आयल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी.

सरकारी पेट्रोलियम ईंधन वितरण कंपनियों ने रसोईं गैस सिलेंडर के दाम में एक माह में लगातार तीसरी बार कमी की है. इसकी मुख्य वजह इस ईंधन पर कर का भार कम होना है.

देश की सबसे बड़ी रसोई गैस कंपनी इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा कि गुरुवार की मध्यरात्रि से दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 493.53 रुपये होगी जो अभी 494.99 रुपये है. इसी तरह बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत भी 30 रुपये घटकर अब 659 रुपये प्रति सिलेंडर की गयी है.

इससे पहले एक दिसंबर को सब्सिडी वाले सिलेंडर पर 6.52 रुपये और एक जनवरी को 5.91 रुपये की कटौती की गई थी. एलपीजी के दामों में कमी की अहम वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत घटना और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति में सुधार होना है.

एलपीजी ग्राहकों को सिलेंडर बाजार कीमत पर लेने होते हैं. सरकार एक उपभोक्ता को साल में अधिकतम 12 सिलेंडर पर सब्सिडी देती है।. सब्सिडी हर महीने अलग-अलग हो सकती है जो विदेशी मुद्रा विनिमय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों के औसत के अनुसार तय की जाती है.

इस कटौती के बाद सब्सिडी वाले सिलेंडरों के ग्राहकों को उनके खाते में फरवरी में 165.47 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से सब्सिडी मिलेगी. जनवरी में यह राशि 194.01 रुपये थी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments