बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों चारों तरफ सिर्फ अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की चर्चा चल रही हैं. खबरों की मानें तो ये कपल जल्द ही तलाक लेना वाला है. वहीं आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी से बच्चन परिवार के गायब दिखने के बाद इन अफवाहों को और हवा मिल गई है. इसी बीच अब अभिषेक बच्चन के पिता और दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. अपने हालिया ब्लॉग में बिग बी ने इसको लेकर बात की. जानिए क्या कहा…
ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक पर क्या बोले बिग बी?
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों पर एक बयान दिया है. ये ब्लॉग उन्होंने गुरुवार यानि 21 नवंबर की दोपहर अपने फैंस के साथ शेयर किया. इस ब्लॉग में बिग बी ने लिखा कि, ‘अलग होने और जिंदगी में इस पर भरोसे के लिए पक्का विश्वास, बहुत साहस, ईमानदारी चाहिए..’ अमिताभ बच्चन की ये पोस्ट अब एक बार फिर चर्चा में बनी हुई है. जिसपर फैंस भी अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.
बिग बी ने फैमिली को लेकर कही ये बात
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में आगे ये भी लिखा कि, ‘मैं परिवार के बारे में कम बात करता हूं क्योंकि मैं अपनी प्राइवेसी को बनाकर रखता हूं. अफवाहें सिर्फ अफवाहें हैं. ये झूठी अफवाहें हैं, जिनकी पुष्टि नहीं हुई है.’ इसके साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि, कहां क्या लिखा जा रहा और कैसे रिपोर्ट किया जा रहा है, उसकी पहले पुष्टि होनी चाहिए. लोग पुष्टि की मांग करते हैं, ताकि उनके बिजनेस और पेशे पर भरोसा किया जा सके. मुझे उनके पसंद के पेशे में होने के फैसले पर सवाल नहीं करना चाहिए और मुझे समाज में उनके योगदान को सराहना चाहिए.’
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में जताई नाराजगी
अमिताभ बच्चन ने इस ब्लॉग में नाराजगी जताते हुए लिखा कि, ‘आप वो लिख रहे हैं, जो आपका अच्छा लगता है. लेकिन इसमें ये (?) मार्क लगाकर आप सिर्फ ये नहीं कह रहे कि ये रिपोर्ट सवाल के घेरे में है, बल्कि ये भी चाहते हैं कि पाठक इस पर यकीन भी कर लें और आपको इससे फायदा होता रहे…’