Homeप्रमुख खबरेंमुंगावली उपचुनाव में नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के प्रति जनता...

मुंगावली उपचुनाव में नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के प्रति जनता को किया सावधान

कांग्रेस ने कभी भी गांव, गरीब, किसान, मजदूर की चिंता नहीं की। पिछली बार मुंगावली क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक जीते और सांसद तो जीत ही रहे हैं, लेकिन पिछले चार साल में क्षेत्र के विकास के लिए न तो सांसद ने और न ही विधायक ने कुछ किया आज एक बार फिर से कांग्रेस के सांसद 250 साल के रिश्तों की दुहाई देकर आपसे वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्षों तक देश और प्रदेश में सत्ता में रही लेकिन कांग्रेस ने कभी भी गरीब लोगों के विकास की चिंता नहीं की और इस उपचुनाव में हम सबका हेतु एक, मुंगावली के इस समर में कमल का फूल खिले। यह बात केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुुंगावली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव व्यक्ति और पार्टी को मापने का अवसर होता है। लोकतंत्र में एक ही सरकार होती है, जिसको आप चुनते हैं. आपके आशीर्वाद से ही प्रदेश में शिवराज सरकार और केन्द्र में मोदी सरकार बनी. किसान पर अगर मुसीबत आती है जैसे ओला पड़ जाए तो हमारे मुख्यमंत्री दूसरे दिन ही किसान के खेत पर पहुंच जाते हैं, वह किसान पुत्र हैं. किसानों की पीढ़ा समझते हैं, लेकिन तथाकथित सरकार किसानों और गरीबों का कोई ख्याल नहीं रखती।
श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस का अगर विकास में भरोसा होता तो 55 साल का इकतरफा राज कांग्रेस ने किया तो आज मुंगावली इतना पिछड़ा नहीं होता कांग्रेस का विकास में कोई भरोसा नहीं है। भाजपा देश में इसलिए आगे बढ़ रही है कि कांग्रेस का विकास में कोई भरोसा नहीं है और भाजपा का विकास में भरोसा है। कांग्रेस की मान्यता यह रही कि गांव में अस्पताल, स्कूल, सडक़, टीव्ही, फोन, बिजली नहीं होगा तो लोगों में जागरूकता नहीं आएगी और कांग्रेस का सिक्का चलता रहेगा। देश के 19 राज्यों में भाजपा शासित सरकारें हैं और आने वाले समय में त्रिपुरा में हो रहे चुनाव में भी भाजपा सरकार बन रही है।
उन्होंने कहा कि पहले इन्दिरा आवास में दो मकान मिलते थे एक पंचायत में लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर पंचायत में सौ के करीब मकान दिए जा रहे हैं और यह आवास भी ऐसे रखे हैं जैसे तालाब में कमल खिल रहे हों। यह सरकार गरीबों की सरकार है, किसानों की सरकार है। वहीं उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार की महिला योजनाओं को बहिनों के बीच रखा। आयुष्मान भारत योजना के तहत भारत स्वस्थ भी होगा और भारत श्रेष्ठ भी बनेगा। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया लोगों में जागरूकता आ गई है आप कमल पर मतदान करें भविष्य की सुरक्षा और चिंता हमारी सरकारें करेंगी।
इस अवसर पर मंच पर प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, अरविंद सिंह भदौरिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments