जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की है. उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. उमर अब्दुल्ला ने इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई.’ उन्होंने इस पोस्ट में निधि राजदान को टैग भी किया.
उमर अब्दुल्ला ने शादी के एक दिन बाद यह जानकारी साझा की. उनके इस ऐलान के साथ उनकी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हुआ है. उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी ऐसे समय में हुई है, जब करीब तीन महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अलग रह रही पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक को मंजूरी देने पर सहमति जताई थी.यह मामला सुप्रीम कोर्ट तब पहुंचा था, जब उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें तलाक देने से इनकार किया गया था. सुनवाई के दौरान दोनों ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से तलाक की मंजूरी के लिए संयुक्त आवेदन दिया था. उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी 1994 में हुई थी. दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी. दोनों के दो बेटे जाहिर दोनों के दो बेटे जाहिर और जामिर हैं. दोनों 2009 से अलग रह रहे थे. उमर अब्दुल्ला ने 2011 में अलग होने की जानकारी दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि दोनों कई साल से अलग रह रहे थे.